मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बीती रात भीमकित्ता गांव से एक बदमाश को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार किसी विवाद को लेकर आरोपित गांव में हथियार लेकर हंगामा और धमकी दे रहा था।