नाथनगर: पासी टोला दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश शोभा यात्रा
पासी टोला दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ आज पंचांग पूजन के साथ किया गया। आयोजन के तहत कलश शोभा यात्रा पासी टोला दुर्गास्थान से प्रारंभ होकर के.बी. लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु जल भरेंगे।