रामगंजमण्डी: गांव में पानी को तरसे लोग, ठंडी हवा में बैठे अधिकारी, महिलाएं पहुंचीं रामगंजमंडी जलदाय विभाग दफ्तर
भीषण गर्मी में जहां आमजन बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी दफ्तरों में एसी-कूलर की ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के सातलखेड़ी और मायला गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी के यहां 4 दिन से तो किसी के यहां 15 दिन से नलों में पानी नहीं आया। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को दूर-दूर से