ललितपुर: जिला मुख्यालय पर आयोजित मंत्री दानिश आजाद की बैठक के दौरान ऊंघते रहे राज्य मंत्री मनोहर लाल, वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी की जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के श्रम सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ऊंघते हुए उबासी लेते रहे। जिसका वीडियो मंगलवार सुबह करीब 9:00 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।