मऊरानीपुर: बसारी गांव में रातभर गूंजे माता रानी के भजन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने किया शुभारंभ
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के बसारी गांव में माता रानी के दरबार में रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने गांव में स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि माता रानी के दरबार में आयोजित भजन-कीर्तन का कार्यक्रम पूरी रात चला, ज