अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में बरसात के साथ पुटु सब्जी बाजार में पहुंची, अंबिकापुर में ₹1600 किलो में मिल रही
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजेछत्तीसगढ़ में बरसात के साथ सबसे महंगी शाकाहारी सब्जी पुटु बाजार में पहुंच गई है। शुरुआती दिनों में इसकी कीमत 2 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, जबकि फिलहाल यह 1600 रुपये किलो बिक रही है। खास बात यह है कि इतनी महंगी होने के बावजूद इसे खरीदने वालों की भीड़ बाजार में देखने को मिल रही है।