बारां: योग वेदांत समिति ने नारेड़ा रोड स्थित आश्रम पर संत आसाराम बापू का जन्मोत्सव मनाया
Baran, Baran | Apr 8, 2026 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग वेदांत समिति द्वारा बुधवार को संत श्री आसाराम जी बापू का जन्मदिवस विश्व सेवा दिवस के रूप में संत श्री आसाराम जी आश्रम नारेड़ा रोड बारां में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चारमूर्ति चैराहा बारां में शरबत वितरण भी किया गया तथा शाहिद राजमल मीणा राजकीय अस्पताल बारां में सभी वार्ड के मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।