बहराइच: मछरहवा निवासी युवक की जहरीले पदार्थ खाने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मछरहवा निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।