सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर के सभी वार्डों में गठित दल घर-घर जाकर नल टैक्स और समेकित संपत्ति कर की जांच कर रहे हैं। टैक्स जमा नहीं होने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे वार्ड क्रमांक एक के चंदेरी रोड स्थित साहू कॉलोनी में कई बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए।