जगदलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगी से मनाई स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल और स्व. विद्याचरण शुक्ल की जयंती
राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.पंडित रविशंकर शुक्ल एवं झीरम घाटी हमले में शहीद हुए भारत के पूर्व विदेश मंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री रहे स्व.श्री विद्याचरण शुक्ल जी के जन्म जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई।