बेलहर: बहजोरा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट 08 जख्मी 05 बांका रेफर पुलिस जांच में जुटी
Belhar, Banka | Mar 27, 2024 थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों एक पक्ष के विक्रम पंडित, शिवशंकर पंडित, ममता कुमारी, अर्चना कुमारी, पगली देवी और रूबी देवी जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के भरतलाल पंडित और सरिता देवी जख्मी हो गए। जिसमें से 05 जख्मी को बेलहर से बांका रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन दिया गया है।