चकिया: ढुन्नू गांव में मनरेगा व विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
शहाबगंज विकासखंड के ढुन्नू गांव में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर मनरेगा समेत विकास कार्यों में अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।बुधवार दोपहर 02 बजे ग्रामीणों का कहना है कि कई कार्य केवल कागजों में दिखाए गए और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।