जहां पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा चुका है वहीं डलमऊ कस्बा समेत कुछ गांव में शोक मनाने के बाद सोमवार को समय लगभग 4:00 बजे तक रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। घर जाकर बने पकवान का आनंद लिया। छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।