फुलवरिया: कोयला देवा में युवक को पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी दी, देसी कट्टा लहराते हुए सुधारने का आरोप, मामला दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव में अपने दरवाजे पर खड़े युवक को उसके ही पड़ोसियों ने आकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं देसी कट्टा लहराते हुए सुधारने की भी धमकी दी गई। मामले को लेकर कोयला देवा निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र भवेश कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।