सहारनपुर: सहारनपुर में जर्जर दीवार गिरने से कर्मचारी घायल, बड़ा हादसा टला, इलाके में दहशत
बुधवार रात्रि 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घंटाघर क्षेत्र में स्वागत होटल के छज्जे की जर्जर दीवार अचानक गिर पड़ी। इस हादसे में पास ही विक्टोरिया बार में काम कर रहे एक कर्मचारी पर दीवार आ गिरने से उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।