धमतरी: नाबालिग से दुष्कर्म के एक और मामले में आरोपी को मिली 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा
थाना सिटी कोतवाली धमतरी में दर्ज एक और पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए कड़ा दंड प्रदान किया गया है। मामले में आरोपी अनिल यादव निवासी बनिया पारा धमतरी के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाही के आधार पर दोष सिद्ध हुआ। न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं तीन हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित।