Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
No video available

Full on Masti With Boomerang at La Gracia Resort, #Goa #IndoBoomerangAssociation #Mowgli #JungleBook #JungleBoy

106.9k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Sep 18, 2022

MORE NEWS

ग्राम सतनूर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
=============================================================
 
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग छिंदवाड़ा के शासकीय कला पथक दल द्वारा आज जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम सतनूर स्थित माध्यमिक शाला में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
     कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपाय बताए गए तथा नशे से होने वाली हानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 'रोको-टोको अभियान' की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरकों को तैयार किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कला पथक दल के समस्त कलाकार उपस्थित थे।

ग्राम सतनूर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ============================================================= सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग छिंदवाड़ा के शासकीय कला पथक दल द्वारा आज जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम सतनूर स्थित माध्यमिक शाला में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपाय बताए गए तथा नशे से होने वाली हानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 'रोको-टोको अभियान' की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरकों को तैयार किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कला पथक दल के समस्त कलाकार उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

एफडीडीआई छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 9वाँ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस (आई एन आई) - डे
==========================================================

फुटवियर डिज़ाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) छिंदवाड़ा परिसर में आज 9वाँ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस-डे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर स्कूल छिंदवाड़ा की प्राचार्य सुश्री श्रद्धा श्याममोहन त्रिपाठी थीं।
      कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. विनीत वर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि 5 अगस्त 2017 को लोकसभा एवं राज्यसभा द्वारा विधेयक पारित होने के उपरांत भारत सरकार ने एफडीडीआई को "राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (Institute of National Importance - INI)" का दर्जा प्रदान किया था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 5 अगस्त को एफडीडीआई के देशभर के सभी 12 परिसरों में आईएनआई-डे उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
      छिंदवाड़ा परिसर के कार्यकारी निदेशक श्री राकेश शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को कौशल-आधारित शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल एवं हुनर ही रोजगार और सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी गलतियों से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
      मुख्य अतिथि प्राचार्य सुश्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उत्तम चरित्र निर्माण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल देते हुए जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्री जयपाल जैसवाल को "एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर" सम्मान से नवाज़ा गया। वहीं श्री प्रवीण कड़वे, श्री पवन बविस्टाले, श्रीमती पूजा राजपूत, श्री विलास गुदाधे, श्रीमती अर्चना शर्मा तथा श्री जयपाल जैसवाल को "एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ" सम्मान प्रदान करते हुए स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम के समापन अवसर पर केंद्र प्रभारी श्री अरित्रा दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एफडीडीआई छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 9वाँ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस (आई एन आई) - डे ========================================================== फुटवियर डिज़ाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) छिंदवाड़ा परिसर में आज 9वाँ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस-डे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर स्कूल छिंदवाड़ा की प्राचार्य सुश्री श्रद्धा श्याममोहन त्रिपाठी थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. विनीत वर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि 5 अगस्त 2017 को लोकसभा एवं राज्यसभा द्वारा विधेयक पारित होने के उपरांत भारत सरकार ने एफडीडीआई को "राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (Institute of National Importance - INI)" का दर्जा प्रदान किया था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 5 अगस्त को एफडीडीआई के देशभर के सभी 12 परिसरों में आईएनआई-डे उत्सव के रूप में मनाया जाता है। छिंदवाड़ा परिसर के कार्यकारी निदेशक श्री राकेश शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को कौशल-आधारित शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल एवं हुनर ही रोजगार और सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी गलतियों से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य सुश्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उत्तम चरित्र निर्माण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल देते हुए जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्री जयपाल जैसवाल को "एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर" सम्मान से नवाज़ा गया। वहीं श्री प्रवीण कड़वे, श्री पवन बविस्टाले, श्रीमती पूजा राजपूत, श्री विलास गुदाधे, श्रीमती अर्चना शर्मा तथा श्री जयपाल जैसवाल को "एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ" सम्मान प्रदान करते हुए स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर केंद्र प्रभारी श्री अरित्रा दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-28 में 4 दलों द्वारा 171 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
==========================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 28 श्री बादल भोई वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 04 दलों द्वारा 171 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।  
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-28 में 4 दलों द्वारा 171 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ========================================================== डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 28 श्री बादल भोई वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 04 दलों द्वारा 171 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक कर रहे सहभागिता
===========================================================
 
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला छिंदवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड में 7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षुओं को पुस्तिका, डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे, एएसआई श्री बुद्धमान शाह धुर्वे, हवलदार अनुदेशक श्री रामप्रसाद सिंगोतिया, एसडीईआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन एवं रिसोर्स पर्सन श्री श्यामलराव द्वारा किया गया।
      प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, जल आपदा एवं बाढ़ के कारण और प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य, आपदा मित्र योजना का परिचय, सिविल डिफेंस तथा उसकी 12 सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में वालेंटियर्स की भूमिका, नागरिक सुरक्षा के दायित्व तथा राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया।
       जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए और अधिक सक्षम बनाएगा।
      सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक कर रहे सहभागिता =========================================================== मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला छिंदवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड में 7 दिवसीय 'आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षुओं को पुस्तिका, डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे, एएसआई श्री बुद्धमान शाह धुर्वे, हवलदार अनुदेशक श्री रामप्रसाद सिंगोतिया, एसडीईआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन एवं रिसोर्स पर्सन श्री श्यामलराव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, जल आपदा एवं बाढ़ के कारण और प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य, आपदा मित्र योजना का परिचय, सिविल डिफेंस तथा उसकी 12 सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में वालेंटियर्स की भूमिका, नागरिक सुरक्षा के दायित्व तथा राहत एवं बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया। जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए और अधिक सक्षम बनाएगा। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

परिवहन विभाग ने की उमरेठ क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच

21 वाहनों पर 220700 रूपये की चालानी कार्रवाई
==============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा उमरेठ क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई । जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 15 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
      जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 सी 0669 (मारूति 800, निजी यान), जिसे स्कूल वाहन के रूप में संचालित किया जा रहा था, में लगभग 18 बच्चे बैठे पाए गए। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 50 डीए 0340 (स्कूल बस) बिना फिटनेस एवं परमिट के संचालित पाई गई। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर उमरेठ में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाए जाने पर कुल 21 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 2,20,700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने की उमरेठ क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच 21 वाहनों पर 220700 रूपये की चालानी कार्रवाई ============================================================== परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा उमरेठ क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई । जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 15 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 सी 0669 (मारूति 800, निजी यान), जिसे स्कूल वाहन के रूप में संचालित किया जा रहा था, में लगभग 18 बच्चे बैठे पाए गए। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 50 डीए 0340 (स्कूल बस) बिना फिटनेस एवं परमिट के संचालित पाई गई। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर उमरेठ में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाए जाने पर कुल 21 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 2,20,700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026