नवाबगंज: बाराबंकी में PM की अपील का असर, सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा, सोने की खरीददारी में आई कमी, व्यापारियों ने जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में सोने की खरीदारी टालने की अपील का असर बाराबंकी के सर्राफा बाजार में दिख रहा है। शहर के घंटाघर स्थित सर्राफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है। कारोबारियों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है।