कांके: रांची के विभिन्न कोचिंग सेंटर का जिला प्रशासन की टीम ने किया औचक निरीक्षण, मिली गड़बड़ी
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2024 रांची के विभिन्न कोचिंग सेंटर का जिला प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं हैं। ज्यादातर कोचिंग सेंटर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। बता दें कि जांच अभियान की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी, जिसके बाद सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।