कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम में वकील की चाकू मारकर हत्या, वकीलों ने विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम में वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक वकील का नाम गोपाल कृष्ण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वकील गोपाल कृष्ण अपने घर के बाहर खड़े थे उसी वक़्त एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल वकील गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।