कानपुर: जिलाधिकारी ने काशीराम अस्पताल का किया निरीक्षण, 64 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, 1 दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे काशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया जिलाधिकारी के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान 64 कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों और डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।