कानपुर: हनुमंतविहार के युवराज ने नासा की वेबसाइट हैक कर फर्जी ईमेल व खुफिया जानकारी की हासिल, नासा की तरफ से मिला प्रशस्ति पत्र
युवराज ने नासा की वेबसाइट को हैक कर फर्जी ईमेल व खुफिया जानकारी हासिल कर रहे बग को खोज निकाला। दुनियाभर के साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ इसे खोजने में जुटे हुए थे। इस सफलता के लिए युवराज को नासा ने प्रशस्ति पत्र भी दिया है। साथ ही उसे 'हॉल आफ फेम' में शामिल किया है। उन्होंने ने शुक्रवार 10 बजे बताया कि,वह एक एथिकल हैकर व साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं।