मुज़फ्फरनगर: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश, हत्या, लूट और गैंगस्टर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, बरामद हुआ तमंचा और बाइक
थाना तितावी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश आबिद के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर हत्या, लूट, गैंगस्टर समेत 32 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट बाइक, 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।