छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में अफीम तौल जारी, नारकोटिक्स विभाग ने चार दिन में कुल 9021 किलो अफीम तौली, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही
केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वितीय खंड की ओर से नगर की हिंदू धर्मशाला में अफीम तौल का कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी है। तौल प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 4 बजे शुरू हो रही है, जिसके चलते किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई किसान अपनी बारी सुनिश्चित करने के लिए रात से ही परिसर में डेरा डालकर बैठे रहते हैं। जिला अफीम अधिकारी आशीष भटनागर ने बताया कि सोमवार को द