गया टाउन सीडी ब्लॉक: औरंगाबाद के रंजन का सामानों से भरा बैग अजमेर सियालदाह ट्रेन में छूटा, गयाजी RPF ने सुरक्षित सुपुर्द किया
गयाजी आरपीएफ टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में यात्री के छूटे हुए बैग व उसके अंदर रहे समान के साथ सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।इसकी जानकारी आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार की दोपहर 3 बजकर 30 मिनट के करीब आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने देते हुए बताया उक्त पिट्ठू बैग बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले रंजन नामक युवक का छुटा था।