सोनभद्र के राबर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम मुसही में क्षेत्र पंचायत सदस्य रामभरोसे मुसहर के नेतृत्व में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार दोपहर किया गया। यह कार्यक्रम सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया, कार्यक्रम में सदर प्रमुख अजीत रावत ने अपने कर कमलों द्वारा कंबल वितरण किया।