महाराजगंज: श्यामदेउरवा क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी गांव के पास हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रुद्रपुर भलुहि निवासी रामललित प्रसाद (35) और अमवा भलुहि निवासी छोटू पुत्र मिनाज (25) के रूप में हुई। सूचना पर कतरारी चौकी पुलिस पहुंची, एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा और वाहन हटवाए। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की