महाराजगंज: महराजगंज कस्बा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा की मौत, हंगामा हुआ
महराजगंज कस्बा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ समय बाद जच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को थाने ले गई। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए, लेकिन बाद में चौक रोड पर जाम लगा दिया। मृतका घुघली थाना क्षेत्र के नंदन शिवपुर निवासी थी और उसे प्रसव पीड़ा पर निजी अस्पताल लाया गया था।