महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में सोनबरसा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सोनबरसा गांव के ग्रामीणों ने गांव में प्रशासक नियुक्त करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण सत्यप्रकाश, जितेंद्र ने बताया कि वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम प्रधान का पवार सीज किया गया है,साथ ही सेक्रेट्री को निलंबित किया गया है ऐसे में गांव में प्रशासक नियुक्त किया जाए।