घुघली क्षेत्र के पकड़ी विशनपुर चौराहे पर कड़ाके की ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था न होने से जनजीवन प्रभावित है। सुबह-शाम ठिठुरन से राहगीर, दुकानदार, मजदूर और वाहन चालक परेशान हैं। बुजुर्गों और बच्चों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल अलाव जलाए जाते थे, लेकिन इस बार अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।