चायल: लोधौर गांव में रास्ते के विवाद में प्रधान पति पर बम से किया गया हमला, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने कहा जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान पति राजसिंह पर गुरुवार रात बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग निर्माणाधीन कमरे में तोड़फोड़ कर रहे थे, विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए बम फेंका गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मुकदमा दर्ज!