पटना ग्रामीण: JDU से इस्तीफा के बाद MLA बीमा भारती की प्रतिक्रिया, कहा- लालू यादव पूर्णिया से अगर टिकट देंगे तो लड़ूंगी लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, बीमा भारती ने तेजस्वी यादव के सामने RJD की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। पूरे मामले को लेकर पटना स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए बीमा भारती ने कहा कि लालू यादव पूर्णिया से अगर टिकट देंगे तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी।