मोहनलालगंज: पुस्तैनी रास्ते पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के परसपुर ठठ्ठा गांव में पुस्तैनी रास्ते पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची