सदर: प्रयागराज: एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को पकड़ा, 5 देशी बम और तमंचा बरामद
Sadar, Allahabad | Apr 21, 2026
प्रयागराज कमिश्नरेट की थाना एयरपोर्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 अवैध देशी बम, 1 देशी तमंचा .315 बोर, 1 मिस कारतूस .315 बोर, 2 मिर्ची स्प्रे और 1 एयर गन बरामद की है।गिरफ्तारी 21 अप्रैल 2026 को सर्विस रोड के पास बहद ग्राम फुलवारी बाग, थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से की गई।