आंवला: आंवला में चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति, नूरपुर फाटक के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
आंवला में सोमवार शाम पांच बजे एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आंवला ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।