औरैया: संपूर्ण समाधान दिवस में 163 शिकायतें आईं, 14 का मौके पर निस्तारण, मरीज से ₹200 मांगने की जांच के दिए आदेश
औरैया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित