गुमला: बस के नीचे घुसी बाइक, 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Jun 14, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के जौनपुर निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध रविवार को अपनी टीवीएस बाइक से घर से निकलकर हवाई अड्डा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक बस के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बस के नीचे जा घुसी। घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।