फतुहा: जेठुली गांव के पास वेयरहाउस गोदाम से चोरों ने चुराए ₹12 लाख के टीवी
Fatwah, Patna | Feb 1, 2026 जेठूली गांव के पास स्थित वेयरहाउस के गोदाम से चोरों ने 12 लाख रुपए की टीवी चोरी कर लिया है। चोरों ने गोदाम के वेयरहाउस की खिड़की को काटकर चोरी का अंजाम दिया है। वेयरहाउस के मैनेजर संजय कुमार रात में गोदाम बंद करके पटना चले गए थे। अगले दिन पहुंचा तो देखा गोदाम के पीछे का खिड़की कटा हुआ है। गोदाम का ताला टूटा है। फतुहा पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।