गोला: गोला थाना क्षेत्र में दहेज की आग में जली रेनू, शादी के बाद लगातार प्रताड़ना के बाद जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Gola, Gorakhpur | Jun 23, 2026 गोला। बारानगर गांव निवासी शुभद्रा देवी ने अपनी पुत्री रेनू की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पप्पू यादव, सास, ननद और ननदोई ने दहेज की मांग को लेकर रेनू को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। परेशान होकर रेनू ने 4 जून की रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।