आगर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ रही मौतों पर अब पुलिस सख्त और सतर्क हो गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पिछले एक वर्ष में 115 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। इन भयावह हालात को देखते हुए पुलिस विभाग ने 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है।