🚨 चेहल्लुम 2026 को लेकर गोपालगंज प्रशासन की बड़ी तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
गोपालगंज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में चेहल्लुम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।
बैठक में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, नियमित गश्ती, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, शांति समिति के साथ समन्वय तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन, पुलिस और आमजन के सहयोग से जिले में चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
📍 गोपालगंज की हर महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खबर के लिए Awaaz Times को फॉलो करें।
#Gopalganj #Chehallum2026 #GopalganjNews #BiharNews #DistrictAdministration #LawAndOrder #AwaazTimes
Gopalganj, Gopalganj | Aug 3, 2026