सदर: UPTET-2026: नकल रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 45 रिटायर्ड IAS-IPS संभालेंगे परीक्षा की कमान
Sadar, Allahabad | Jul 2, 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को नकल-मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार की है। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए 45 सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रत्येक जिले में प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक 60 जिलों में हो रही है।