बेंगाबाद: बेंगाबाद के कारगलों में बड़की देवी आग तापते समय झुलसी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बेंगाबाद के कारगलों में बड़की देवी नामक महिला आग़ तापते हुए झुलस गई। मंगलवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि सुबह ठंड से बचने के लिए यह बोरसी में आग सुलगा कर ताप रही थी। तभी आग इसके कपड़े में पकड़ लिया और यह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई।