पीलीभीत: राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने डीएम-एसपी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से भी भेंट की और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धर्मांतरण को लेकर चल रही कथित साजिश पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।