हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर घग्घर नदी का पानी भद्रकाली मंदिर के पास पहुंचा, किसानों के चेहरे खिले
राजस्थान में घग्घर नदी का पानी प्रवेश करने के बाद गुरुवार शाम छह बजे यह पानी हनुमानगढ़ में भद्रकाली मंदिर पास पहुंच गया।घग्घर नदी राजस्थान भाग में पानी की आवक शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। घग्घर नदी में 16 जुलाई 2026 को खनौरी हैड पर 765,चांदपुर हैड पर 2150,ओटू हैड पर 600,घग्घर साइफन में 980 तथा नाली बेड में 930 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा है।