सलोन: बड़ा रतनपुर गांव में अवैध खनन को लेकर क्षेत्राधिकारी डलमऊ ने किया खंडन, जारी किया बयान
3:4:2026 को 12:15 देर रात में सलोन कोतवाली क्षेत्र के बड़ा रतनपुर गांव में अवैध खनन को लेकर कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वही मामले की जांच पड़ताल करने पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने मीडिया को देर रात बयान देकर अवैध खनन का खंडन करते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा था। अवैध खनन की सूचना निराधार है।