बिहारीगंज: जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल चार मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन
अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। भूमि विवाद से जुड़े कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद सभी चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान कर लोगों को शीघ्र न्याय दिलाया जा रहा है