मेहनगर: गोबरहा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव में सोमवार को प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । घायल युवक की पहचान गोबरहा गांव निवासी ऋषभ उर्फ धर्मेंद्र के रूप में हुई है ।