हनुमानगढ़: टाउन में भटनेर दुर्ग के बाहर दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टाउन पुलिस
हनुमानगढ़ टाउन में भटनेर दुर्ग के बाहर से दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में बाइक मालिक की ओर से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी अनुसार बाइक मलिक मोटरसाइकिल भटनेर दुर्ग के बाहर खड़ी करके दुर्ग के अंदर चला गया वापस लौटा तो उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली।