अजयगढ़: अजयगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना का भव्य आयोजन, गरीब परिवारों के सपनों को लगे पंख
Ajaigarh, Panna | Apr 19, 2026 खनियां मंदिर प्रांगण उस समय खुशियों और मंगल गीतों से गूंज उठा, जब मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह-निकाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस पावन आयोजन में 64 विवाह और 2 निकाह पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न कराए गए। शासन की ओर से सभी नवदंपतियों को आर्थिक सहायता, उपहार और आशीर्वाद प्रदान किया गय